पाठ्य पुस्तकों में पढ़ाए जा रहे हैं धोनी, तेंदुलकर, एश्वर्या राय, सुष्मिता सेन और अमिताभ बच्चन


  • सामान्य ज्ञान की किताबों का स्वरूप बदला

  • समकालीन खिलाड़ियों, अभिनेताओं और कलाकारों को अमर बना रही हैं पाठ्य पुस्तकें


मैंने जब अपने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बेटे से भारत की तीन महान हस्तियों के नाम पूछे तो उसका जवाब था- विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और एम एस धोनी। चौंकिए मत, आज की सच्चाई यहीं हैं। आज के प्राथमिक कक्षाओं के छात्र सामान्य ज्ञान की किताबों में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों, महान गुरुओं
या अविष्कारकों के बारे में नहीं पढ़ रहे बल्कि समकालीन खिलाड़ियों, अभिनेताओं, अभिनेत्रियों और कलाकारों के बारे में पढ़ और सीख रहे हैं।
एक समय वह था जब हम सामान्य ज्ञान की किताबों में विभिन्न राज्यों, देशो की राजधानियों, भाषाओं, झंडो, वहां की प्रमुख फसलों, ऐतिहासिक स्थलों, एतिहासक प्रतीकों आदि के बारे में पढ़ते थे। सामान्य ज्ञान बढ़ाने का मतलब देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों, साहित्यकारों, कलाकारों, विश्व के सात अजूबों आदि के बारे में जानकारी होना माना जाता था। देश-विदेश में हुई उन प्रमुख घटनाओं के बारे में पढ़ाया जाता था जो कि विकास में अहम्  रही हैं। लेकिन आज वक्त बदल गया है,यह सारी चीज़े काफी हद तक किताबों से गायब हो चुकी है। आज प्राथमिक स्कूलों के बच्चे सामान्य ज्ञान की किताबों में समकालीन खेल सितारों, संगीतकारों, ओलंपिक पदक विजेताओं, फिल्मी सितारों और खबरिया चैनलों के सूत्रधारों (एंकर्स) और रिपोर्टर्स के बारे में पढ़कर अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा रहे हैं। विश्व की सबसे बड़ी घटनाओं में भारत द्वारा क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत के बारे में पढ़ाया जा रहा है।  हांलाकि यह
सभी सितारे अपने क्षेत्र के शानदार प्रदर्शनकर्ताओं में से हैं और अभी भी काम कर हैं लेकिन यह देख कर हैरानी होती है कि जिन्हें हम अभी भी खेलते, अभिनय करते या काम  करते देख रहे हैं और जिन्हें शायद अभी भी ज़िंदगी में काफी कुछ प्राप्त करना बाकी है, वो स्कूल की पाठ्य पुस्तकों में अमर हो रहे हैं। और प्राथमिक कक्षाओं के बच्चे उन्हें सामान्य ज्ञान की किताबों में पढ़कर अपने ज्ञान में वृद्धि कर रहे हैं।
जहां पहले सामान्य ज्ञान की किताबों में स्वतंत्रता सेनानियों, अशोक चक्र, सात अजूबे आदि मुखपृष्ठ पर नज़र आते थे, आज उन किताबों के मुखपृष्ठ पर सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, एश्वर्या राय, क्रिकेट विश्व कप 2011 की विजेता टीम आदि की तस्वीरे नज़र आती हैं।
किताबों में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और महिला प्रधानमंत्री के साथ टेस्ट कप में हैट्रिक बनाने वाले भारत के प्रथम गेंदबाज़ हरभजन सिंह की तस्वीर मौजूद है।
भारत की विश्वविख्यात शख्सियतों में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, गुरू नानक देव और जवाहर लाल नेहरू के साथ सचिन तेंदुलकर का नाम रखा गया है।
विश्व में सबसे प्रसिद्ध भारतीयों में अमर्त्य सेन, अमिताभ बच्चन,  धर्मगुरू श्री श्री रविशंकर के नाम और तस्वीरे हैं। और भारत के महान व्यक्तियों में संगीतकार ए आर रहमान, क्रिकेटर कपिल देव, धीरू भाई अंबानी, चित्रकार एम एफ हुसैन, तबला वादक ज़ाकिर हुसैन, स्वर कोकिला लता मंगेशकर और अमिताभ बच्चन जैसे नाम शामिल किए गए हैं।
 सिर्फ यहीं नहीं सामान्य ज्ञान में बच्चों को प्रमुख न्यूज़ चैनल के एंकर्स के बारे में भी पढ़ाया जा रहा है। आप की अदालत वाले रजत शर्मा, सीधी बात वाले प्रभू चावला और एनडीटीवी के प्रणव रॉय के बारे में पढ़कर दूसरी, तीसरी और चौथी कक्षाओं के छात्र अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा रहे हैं।

सामान्य ज्ञान की किताबों में छाए लिविंग लेजेन्ड्स

 क्रिकेट सितारे-  सामान्य ज्ञान की किताबों के बदले हुए स्वरूप पर सबसे ज्यादा कब्ज़ा किया है क्रिकेट सितारों ने। 2011 विश्व कप जीतने वाली पूरी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बारे में पाठ्य पुस्तकों में पढ़ाया जा रहा है। सबसे ज्यादा छाए रहने वाले सितारे हैं- सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और विराट कोहली। इनके अलावा राहुल द्विड़, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, चेतेश्वर पुजारा, वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, कपिल देव, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर और मंसूर अली खां पटौदी। आईपीएल टीमों के बारे में भी पढ़ाया जा रहा है।
ओलंपिक पदक विजेता- क्रिकेट सितारों के बाद सबसे ज्यादा पढ़ाए जा रहे है ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी। अभिनव बिंद्रा, सायना नेहवाल, एम सी मैरीकॉम, राज्यवर्धन सिंह राठौर, सुशील कुमार, विजेंदर शर्मा, गगन नारंग आदि पढ़ाई का हिस्सा बन चुके हैं।
अन्य खिलाड़ी- इनमें महेश भूपति, लिएंडर पेस, पीटी ऊषा, अंजू बॉबी जार्ज, सानिया मिर्ज़ा, धनराज पिल्लै, भाइचुंग भूटिया और विश्वनाथन आनंद जैसे सफल खिलाड़ी शामिल हैं।
फिल्मी हस्तियां-
फिल्मी हस्तियों में सबसे ज्यादा पढ़ाए जाने वाले अभिनेता हैं अमिताभ बच्चन। इनके बाद संगीतकार ए आर रहमान, पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, मिस वर्ल्ड एश्वर्या राय और स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम आते हैं।
न्यूज़ चैनल के चेहरे
प्रणव राय, रजत शर्मा
अन्य समकालीन प्रसिद्ध व्यक्तित्व -  अमर्त्य सेन, श्री श्री रविशंकर, धीरू भाई अंबानी, ज़ाकिर हुसैन, एम एफ हुसैन और अटल बिहारी बाजपेयी

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

सृष्टि से पहले सत् नहीं था, असत् भी नहीं, छिपा था क्या, कहां किसने ढका था....: ऋगवेद के सूक्तों का हिन्दी अनुवाद है यह अमर गीत

क्या आपने बन्ना-बन्नी, लांगुरिया और खेल के गीतों का मज़ा लिया है. लेडीज़ संगीत का मतलब केवल डीजे पर डांस करना नहीं है..

भुवाल रियासत के सन्यासी राजा की कहानी, जो मौत के 12 साल बाद फिर लौट आयाः भारत के इतिहास में जड़ा अद्भुत, अनोखा और रहस्यमयी सच